मुंबई, झारखंड पुलिस पर लापरवाह और भ्रष्ट होने का आरोप बार-बार लगता रहता है। इस वजह से झारखंड पुलिस की कार्यशैली ही बदनाम है। राज्य में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने में पुलिस अब तक नाकाम ही सिद्ध हुई है। उस पर कुख्यात अपराधियों के हिरासत से फरार होने का सिलसिला भी लगातार जारी है। अपराधियों की अदालत में पेशी या इलाज के नाम पर उनके अस्पताल में भर्ती होने के दौरान उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी अपराधियों के पैसों पर गुलछर्रे उड़ाते हैं। अपराधी भी इसका भरपूर लाभ उठाते हैं। प्रदेश में पिछले डेढ़ वर्षों में अलग-अलग जिलों से दर्जनों अपराधी पुलिस की हिरासत से फरार हो चुके हैं। इसी साल फरवरी महीने की ६ फरवरी, २०२१ को अस्पताल से वैâदी सिद्धेश्वररमैया हथकड़ी समेत फरार हो गया था। अब एक बार फिर एक शातिर एवं कुख्यात अपराधी झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में इलाज के दौरान पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।
रसगुल्ले का नाम लें तो अच्छे-अच्छों के मुंह से पानी आ जाता है। लेकिन बिहार के पुलिसकर्मी अगली बार रसगुल्ला खाने से पहले हजार बार सोचेंगे। क्योंकि हाल ही में एक अपराधी के परिजनों द्वारा लाए गए मीठे रसगुल्ले खाने से पुलिसकर्मियों के मुंह का जायका बिगड़ गया। गड़बड़ी रसगुल्ले के स्वाद में नहीं थी। लेकिन रसगुल्ले खिलानेवालों की नीयत पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गई। दरअसल हुआ यूं कि पुलिस हिरासत में अस्पताल में इलाज करा रहे उम्रवैâद की सजा प्राप्त कुख्यात अपराधी के परिजनों ने मीठे रसगुल्ले खिलाकर पुलिसकर्मियों का दिल जीता और फिर उनकी आंखों में धूल झोंककर अपराधी को हिरासत से भगा ले गए। हम बात कर रहे हैं बिहार के कुख्यात अपराधी काली झा की। बीते रविवार की भोर में काली भाग गया। फरार होने से पहले उसने अपने परिजनों के मार्फत पुलिसकर्मियों को रसगुल्ला खिलाया था। जाहिर है पुलिसवालों को बाद में यह रसगुल्ला काफी कड़वा लगा होगा।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


