Home Crime मुंबई : फोन कर विफल कराया एटीएम लूट का प्रयास

मुंबई : फोन कर विफल कराया एटीएम लूट का प्रयास

103
0

मुंबई : निहाल विहार इलाके में तीसरी आंख की वजह से बदमाश, इंडियन बैंक के एटीएम में लूटपाट करने में कामयाब नहीं हो सके। मुंबई स्थित बैंक के मुख्यालय से एक कर्मचारी ने पुलिस को एटीएम में बदमाशों के घुसने की सूचना दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची बदमाश एटीएम में तोड़फोड़ का प्रयास कर फरार हो चुके थे। पुलिस, मामला दर्ज कर बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है।
रविवार देर रात निहाल विहार थाना पुलिस को सूचना मिली कि नजफगढ़-नांगलोई रोड स्थित इंडियन बैंक के एटीएम में कुछ बदमाश घुसकर तोड़फोड़ कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम एटीएम बूथ पर पहुंची। वहां कोई मौजूद नहीं था, लेकिन बूथ में तोड़फोड़ की गई थी। बदमाशों ने एटीएम के अलार्म व उसके एंटीना, ट्यूब लाइट और तार को उखाड़ दिया था। मशीन में भी तोड़फोड़ की कोशिश की गई थी। पुलिस ने सूचना देने वाले से फोन पर संपर्क किया, तो उसने बताया कि वह इंडियन बैंक के मुख्यालय मुंबई से बोल रहा है। उसने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कुछ बदमाश को एटीएम में तोड़फोड़ करते देख सूचना दी थी।