नई दिल्ली : पंजाब में होशियारपुर के जलालपुर गांव में अनुसूचित जाति की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना पर भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, ‘उत्तर प्रदेश के विपरीत, पंजाब और राजस्थान की सरकारों ने इससे इनकार नहीं किया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ, उसके परिवार को धमकाया नहीं और न ही न्याय के रास्ते में रुकावट पैदा की। यदि वे ऐसा करते हैं, तो मैं वहां भी न्याय के लिए लड़ने जाऊंगा।’
वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि हाथरस और होशियारपुर की घटना में अंतर है। हाथरस में पुलिस कार्रवाई करने में नाकाम रही जबकि होशियारपुर में इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक हफ्ते के भीतर चालान पेश करने की तैयारी है। बता दें कि छह साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर उसका शव जला दिया गया था। इस मामले में सेवानिवृत्त कैप्टन सुरजीत सिंह और उसके पोते सुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है।
दरअसल, शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म की वारदात पर योगी आदित्यनाथ की सरकार को घेरने वाली कांग्रेस पर ठीक उसी के अंदाज में करारा हमला बोला। पंजाब में बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की चुप्पी पर सवाल उठाया। भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस जघन्य वारदात पर कांग्रेस की चुप्पी दुखद है। इस घटना को लेकर उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा।
निर्मला सीतारमण ने कहा कि तेजस्वी यादव ने बिहार की बेटी के साथ हुई दरिंदगी की वारदात पर राहुल गांधी से सवाल नहीं पूछा। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को पंजाब और राजस्थान जैसे कांग्रेस शासित प्रदेशों में दुष्कर्म की वारदातें नहीं दिखाई देती हैं जबकि हाथरस के लिए सभी कांग्रेस नेता प्रदर्शन करने लगते हैं। कांग्रेस महिला सुरक्षा जैसे गंभीर मसले पर राजनीति करके अपना अस्तित्व बचाने की कोशिश कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने सवाल उठाया कि राहुल और प्रियंका ने होशियारपुर में हुई दरिंदगी की घटना पर हाथरस मामले में जैसी सक्रियता क्यों नहीं दिखाई।





Users Today : 0
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 72
Users Last 30 days : 285
Users This Month : 42
Users This Year : 2824
Total Users : 64031
Views Today :
Views Yesterday : 7
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 384
Views This Month : 49
Views This Year : 3364
Total views : 99387
Who's Online : 0


