Home Country बुलेट ट्रेन परियोजना का निर्माणकार्य भी कोरोना महामारी की भेंट चढ़ गया

बुलेट ट्रेन परियोजना का निर्माणकार्य भी कोरोना महामारी की भेंट चढ़ गया

49
0

मुंबई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुप्रतीक्षित योजनाओं में से एक मुंबई-अमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का निर्माणकार्य भी कोरोना महामारी की भेंट चढ़ गया है। इस परियोजना के निर्माण कार्य के लिए पर्याप्त मजदूर न मिलने के कारण बुलेट ट्रेन परियोजना फिलहाल लटक गई है। इस परियोजना के लिए सबसे जरूरी भूमिअधिग्रहण का काम भी अपने समय पर पूरा नहीं हो पाया है। उसके अलावा बीकेसी में टर्मिनस के निर्माणकार्य की निविदा भी समय पर जारी नहीं हुई है। करीब ग्यारह महीने में आवश्यक भूमि में से एक फीसदी भूमि का ही अधिग्रहण हो पाया है। हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लि. ने बयान जारी कर कहा है कि ये परियोजना अब अपने निर्धारित समय पर पूरी नहीं हो पाएगी।
बांद्रा-कुर्ला संकुल में बुलेट ट्रेन का अंडरग्राउंड स्टेशन तैयार किया जाएगा। इसके लिए टनल निर्माण, स्टेशन ईमारत निर्माण के अलावा अन्य तकनीकी काम के लिए हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन की ओर से १९ फरवरी को निविदा खोली जानी थी। परंतु जिन स्थानों पर स्टेशन का निर्माण किया जाना है, वहां पर एक पेट्रोल पंप के अलावा अन्य निर्माण कार्य हैं, जोकि कार्य में आड़े आ रहा है। स्टेशन के निर्माण कार्य के लिए ५ मई को निविदा खोले जाने का निर्णय लिया गया परंतु इसके बाद भी कोई हल नहीं निकला। इसके बाद जून और अब अगस्त में इसे खोलने का निर्णय लिया गया है। परिणामस्वरूप स्टेशन निर्माण का काम और लंबा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए पालघर और ठाणे की भूमि को मिलाकर अब तक २४ फीसदी भूमि का अधिग्रहण राज्य में हो चुका है, वहीं दादरा नगर हवेली में १०० फीसदी और गुजरात में ९४ फीसदी भूमि अधिग्रहित हो चुकी है, परंतु कोरोना के कारण इस परियोजना को रफ्तार नहीं मिल पा रही है।