मुंबई:-मनोज दुबे
मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच में कार्यरत डीसीपी अकबर पठान और इंस्पेक्टर सुनील माने के खिलाफ हफ्ता वसूली की एक और एफआईआर दर्ज हुई है। 25 अगस्त 2021 को प्रॉपर्टी डीलर और फाइनेंस का काम करने वाले गुरुशरण सिंह चौहान की शिकायत पर अंबोली पुलिस स्टेशन में यह एफआईआर (सीआर 647/2021, एमईसीआर /3/2021) दर्ज हुई है।
वर्ष 2019 में चीटिंग के एक मामले में अकबर पठान और सुनील माने ने गुरुशरण सिंह चौहान को गिरफ्तार न करने के एवज में खबरी के मार्फत 17 लाख रुपए ले लिए। 17 लाख में मन नहीं भरा तो वे और रुपए मांगने लगे। न देने पर इन्होंने गुरुशरण सिंह चौहान की पिटाई कर दी। साथ ही एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406, 465, 468, 471 और 120 (बी) के तहत एफआईआर (नंबर 97/2020) दर्ज करा दी। एफआईआर सुनील माने के पास जांच के लिए ट्रांसफर हो गई। माने तब क्राइम ब्रांच की यूनिट 11 के इंचार्ज थे। उन्होंने गुरुशरण सिंह चौहान से और रुपए की मांग की। इससे परेशान गुरुशरण सिंह चौहान ने कोर्ट की शरण ली और कोर्ट के आदेश पर अकबर पठान, सुनील माने और एक अन्य इंस्पेक्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 167, 385, 466, 469, 471, 474, 323, 504, 201, 506 (2) और 120 (बी) के तहत एफआईआर दर्ज करा दी।
सुनील माने अपने गुरु सचिन वाझे के साथ कार व्यापारी मनसुख हिरण की हत्या मामले में तलोजा जेल में बंद हैं। अकबर पठान के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में पहले से हफ्ता वसूली की एफआईआर दर्ज है।





Users Today : 18
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 362
Users Last 30 days : 924
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today : 29
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 497
Views Last 30 days : 1191
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


