Home Maharashtra केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में...

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में कराया गया भर्ती

182
0

मुंबई:-मनोज दुबे

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्हें इलाज के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ थप्पड़ मारने वाला बयान देने के बाद राणे को हिरासत में लिया गया था हालांकि स्वास्थ्य कारणों के चलते ही उन्हें जमानत मिल गई थी।अब उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा था कि 17 सितंबर तक नासिक में दर्ज एफआईआर पर कोई कार्रवाई न की जाए। इसके साथ ही पुणे में दर्ज मामले की सुनवाई भी टाल दी गई थी।बता दें कि गिरफ्तारी के बाद स्वास्थ्य कारणों से ही उनकी जमानत याचिका मंजूर की गई थी। बता दें कि नारायण राणे को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस संगमेश्वर पुलिस स्टेशन से महाड के एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में ले गई थी।इसके बाद देर रात उन्हें कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।