महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में 7.20 लाख ऑटो रिक्शा चालकों को कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन के दौरान एक बार 1500 रुपये की सहायता देने के लिए 108 करोड़ रुपये की रकम आवंटित की गई है. एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि इस बाबत सरकार ने सात मई को अधिसूचना जारी कर दी थी. अधिकारी ने बताया कि चालकों को राहत पैकेज के लिए परमिट, बैज, गाड़ी और आधार कार्ड का वितरण अपलोड करना होगा जिसके बाद रकम सीधे उनके बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी.
बता दें कि महाराष्ट्र में लॉकडाउन का सकारात्मक असर देखने को मिला है और राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले घटते नजर आ रहे हैं. महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 53,605 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 50,53,336 हो गई. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 864 और रोगियों की मौत के बाद राज्य में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 75,277 हो गई है.इसके साथ ही आज 82,266 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिली जिसके बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 43,47,592 हो गई है. राज्य में उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या 6,28,213 है.





Users Today : 6
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 90
Users Last 30 days : 291
Users This Month : 42
Users This Year : 2824
Total Users : 64031
Views Today : 7
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 104
Views Last 30 days : 390
Views This Month : 49
Views This Year : 3364
Total views : 99387
Who's Online : 1


