मुंबई : महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 48000 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे. महाराष्ट्र देश के सबसे ज्यादा कोरोना ग्रसित राज्यो में से एक है. वहीं इसी सूबे के भंडारा जिले के लोगों ने संयम की जो मिसाल पेश की है. उसकी लोग तारीफ कर रहे हैं. यहां के 90 गांवों में कोरोना संक्रमण का एक भी केस नहीं है.
देश में कोरोना की दूसरी लहर ने ऐसा हडकंप मचाया कि लोग सहम उठे. जिस तरफ देखो मानो वहीं तबाही का मंजर नजर आया. लोग अपने रिश्तेदारों के लिए आक्सीन और रेमडेसिवर इंजेक्शन के लिए परेशान दिख रहे थे. लेकिन भंड़ारा जिले के 90 गांवों में ऐसी कोई मांग नहीं, किसी को कोरोना नहीं. हालात एकदम सामान्य बने रहे. यहां लोगों ने संयम की मिसाल पेश की और पहले की तरह अपने रोजमर्रा के काम में लगे रहे.
यहां कोरोना को लेकर जो गाइडलाइंस बनाई गई उसका लोगों ने पूरी तरह पालन किया. गांव में हर शख्स के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया था. गांवों को समय-समय पर सैनिटाइज किया गया. इसके साथ जो लोग काम के लिए बाहर जाते थे उन्हे भी अलर्ट करने के साथ उन पर बराबर निगाह रखी गई.
वहीं गांव के लोगों ने अपनी जवाबदेही समझी. नियमों को माना और आखिरकार मुहिम रंग लाई और इस तरह कोरोना का खतरा कम किया गया.





Users Today : 65
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 451
Users Last 30 days : 928
Users This Month : 412
Users This Year : 9362
Total Users : 70569
Views Today : 78
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 617
Views Last 30 days : 1203
Views This Month : 562
Views This Year : 10599
Total views : 106622
Who's Online : 0


