वसई, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से हर कोई परेशान है। इस बीमारी की वजह से लोगों के कामकाज बंद हो गए हैं। राज्य में संचारबंदी लागू की गई है। हालांकि, सुबह ७ बजे से ११ सुबह से तक बैंक के कामकाज, किराना सामान, फल, सब्जी, दूध जैसे अन्य अतिआवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है, जिससे लोग अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें। परंतु कई लोग बैंक जाने में लापरवाही कर रहे हैं। इससे वायरस का संक्रमण फैल सकता है। इसे देखते हुए बैंक में भीतर जानेवाले ग्राहकों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा।
बता दें कि पालघर जिले में लापरवाही करनेवाले और कोरोना हॉट स्पॉट स्थित बैंक में आनेवाले ग्राहकों को कोरोना जांच से होकर गुजरना पड़ेगा। इसकी शुरुआत पालघर जिले के जव्हार तालुका से की गई है। कोरोना की रोकथाम के लिए जिला अधिकारी ने आदेश जारी किया है। जव्हार तालुका में स्थित एसबीआई, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, दि ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक में आनेवाले ग्राहकों का पहले कोविड एंटीजन जांच करने के बाद ही बैंक में जाने की परमिशन होगी। जव्हार तालुका में कोरोना के कई मरीज हैं। ऐसे में कुछ लोग कोविड की जांच नहीं करा रहे हैं। पालघर उपविभागीय अधिकारी संदीप पवार ने बताया कि बैंक के मुख्य द्वार पर कोविड की जांच होगी। जांच के लिए डॉक्टर की टीम तैनात रहेगी। जांच करने के बाद ही ग्राहकों को बैंक के भीतर प्रवेश दिया जाएगा। तहसीलदार सुनील शिंदे ने बताया कि ग्रामीण भाग में कोरोना की रोकथाम के लिए एक मुहिम है इससे कोरोना मरीजों की पहचान करने में मदद मिलेगी।





Users Today : 5
Users Yesterday : 66
Users Last 7 days : 443
Users Last 30 days : 886
Users This Month : 418
Users This Year : 9368
Total Users : 70575
Views Today : 5
Views Yesterday : 79
Views Last 7 days : 605
Views Last 30 days : 1147
Views This Month : 568
Views This Year : 10605
Total views : 106628
Who's Online : 0


