भिवंडी : यहां के मानसरोवर निवासी धागा और कपड़ा के कमीशन व्यवसाई संतोष हरिश्चंद्र गुप्ता द्वारा इमारत की टेरिस से कूदकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। भिवंडी शहर पुलिस ने इस बाबत आत्महत्या का मामला दर्ज करते हुए कारणों का पता लगाने में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ मृतक संतोष हरिश्चंद गुप्ता मानसरोवर स्थित इमारत संख्या ए-8 की दूसरी मंजिल पर अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ रहते थे। उनकी एक पुत्री की एक सप्ताह पहले ही कोरोना से मौत हो गई थी, जिसके गम से संतोष की मनोदशा खराब चल रही थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची शहर पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए आईजीएम अस्पताल भेज दिया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद संतोष का शव अंत्येष्टि हेतु उसके परिजनों को सौंप दिया गया।





Users Today : 3
Users Yesterday : 2
Users Last 7 days : 41
Users Last 30 days : 271
Users This Month : 130
Users This Year : 2912
Total Users : 64119
Views Today : 5
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 76
Views Last 30 days : 354
Views This Month : 186
Views This Year : 3501
Total views : 99524
Who's Online : 0


