Home Crime बांद्रा इलाके के स्थित बैंड स्टैंड में लड़की के साथ गैंगरेप

बांद्रा इलाके के स्थित बैंड स्टैंड में लड़की के साथ गैंगरेप

209
0

मुंबई : कोरोना के कहर के बीच एक चौकानें वाली खबर सामने आई है। बांद्रा इलाके में स्थित बैंड स्टैंड में एक 19 वर्षीय लड़की के साथ उसके तीन दोस्तों ने गैंगरेप किया। लड़की की शिकायत के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बांद्रा पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चारों लोग एक दूसरे को जानते हैं। चारों गोवंडी स्थित शिवाजी नगर इलाके में रहते हैं जो शॉपिंग के बहाने घर से बाहर निकले थे।
पुलिस ने बताया कि 12 मई की शाम चारों शॉपिंग करने के लिए शिवाजी मार्केट गए थे। लेकिन लॉकडाउन की वजह से दुकानें बंद हैं। शिवाजी मार्केट भी बंद होने के कारण इन चारों ने बांद्रा के बैंडस्टैंड घूमने का निर्णय किया और वहां चले गए। पुलिस के अनुसार बैंड स्टैंड में भी काफी कम लोग थे। जहां पर पीड़िता के अकेले होने का फायदा उठाकर तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत मामले की जानकारी बांद्रा पुलिस को दी। पीड़ित लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया।