मुंबई : महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 26,133 कोरोना संक्रमित मरीज़ मिले हैं. ये मामले पिछले दो महीनो में आए संक्रमण के मामलों में सबसे कम है. हालांकि इस दौरान कोरोना संक्रमित 682 मरीज़ों की मौत हो गई है.
राज्य में फिलहाल 3,52,247 कोरोना के एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है. राज्य में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 55,53,225 हो गई है और कोरोना से जान गंवानों वालों की तादाद अब 87,300 हो गई है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोरोना के 40,294 मरीज़ ठीक हुए हैं, जिसके बाद राज्य में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 51,11,095 हो गई है.
राज्य में अब तक 3 करोड़ 27 लाख 23 हज़ार 361 कोरोना सैंपल की जांच की जा चुकी है. बता दें कि फिलहाल राज्य में 27,55,729 कोरोना संक्रमित होम क्वारंटीन में हैं और 22,103 मरीज़ इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन में इलाज करा रहे हैं. राज्य में रिकवरी रेट 92.04 फीसदी हो गई है और मृत्यु दर 1.57 है.
मुंबई में आज 1299 कोरोना के मामले सामने आए हैं, जिसके बाद शहर में अब तक कोरोना संक्रमित होने वालों की संख्या 6,96,379 हो गई. 24 घंटों के दौरान मुंबई में 52 और लोगों ने जान गंवा दी, जिसके बाद मौत का कुल आंकड़ा 14,574 हो गया है. अच्छी खबर ये है कि इतने ही वक्त में शहर में 1,827 संक्रमित मरीज़ ठीक हुए हैं, जिसके बाद कोरोना से रिकवर करने वालों की संख्या 6,51,216 हो गई है.





Users Today : 6
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 90
Users Last 30 days : 291
Users This Month : 42
Users This Year : 2824
Total Users : 64031
Views Today : 6
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 103
Views Last 30 days : 389
Views This Month : 48
Views This Year : 3363
Total views : 99386
Who's Online : 0


