मुंबई, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सिद्धार्थ पिठानी को ड्रग्स के मामले में ५ दिनों के लिए हिरासत में लिया है। इस दौरान उनसे ड्रग्स से जुड़े सवाल-जवाब किए जाएंगे। एजेंसी उन्हें हैदराबाद से गिरफ्तार करके मुंबई लाई है। बता दें, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में वह केस से जुड़ी अहम कड़ी हैं। सुशांत की मौत के बाद उनकी जिंदगी से जुड़े कई लोगों का नाम मीडिया में सामने आया था, जिसमें पिठानी भी शामिल थे। रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत की बॉडी को पहली बार सिद्धार्थ ने ही घर के अंदर पंखे से लटके हुए देखा था, जिसके बाद उन्होंने पुलिस और हॉस्पिटल को फोन किया।
गौरतलब है कि सिद्धार्थ पिठानी की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है, जब अगले महीने ही सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी भी है। पिठानी से सीबीआई से लेकर ईडी और एनसीबी भी इससे पहले कई दफा पूछताछ कर चुकी है। सुशांत की मौत के बाद सिद्धार्थ ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह सुशांत से एक दोस्त के जरिए मिले थे। दोनों प्रोफेशनल लेवल पर भी जुड़े हुए थे। सुशांत के लिए सिद्धार्थ क्रिएटिव कॉन्टेंट मैनेजर का काम भी करते थे। इंटरव्यू में सिद्धार्थ ने कहा था कि वह रिया चक्रवर्ती को नहीं जानते थे और न ही उन्होंने कभी सुशांत से इस बारे में कोई बात भी की थी। वह दोनों के पर्सनल स्पेस में दखल नहीं देना चाहते थे। सिद्धार्थ ने पिछले हफ्ते ही सगाई की थी और फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। इसमें वह अपनी मंगेतर के साथ नजर आ रहे थे। इसके साथ उन्होंने ‘जस्ट इंगेज्ड’, ‘नए सफर की शुरुआत’ जैसी चीजें कैप्शन में लिखी थीं।





Users Today : 4
Users Yesterday : 9
Users Last 7 days : 38
Users Last 30 days : 265
Users This Month : 148
Users This Year : 2930
Total Users : 64137
Views Today : 6
Views Yesterday : 15
Views Last 7 days : 81
Views Last 30 days : 362
Views This Month : 224
Views This Year : 3539
Total views : 99562
Who's Online : 0


