नालासोपारा, तुलिंज पुलिस स्टेशन क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित पदार्थ (गुटखा) पर कार्रवाई कड़ते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास नगदी मोटरसाइकिल व माल जप्त किया है। दोंनो आरोपियों पर केस दर्ज कर आगे की तहकीकात में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार नागिनदास पाडा नाका नालासोपारा पूर्व क्षेत्र में मोटरसाइकिल क्र. एम.एच 48-एपी 1889 गाड़ी से तुलिंज पुलिस ने प्रतिबंधित पदार्थ की खेप बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि वाहन से प्रतिबंधित पदार्थ की विक्री की जा रही थी। कार्रवाई में 20 हजार रुपये नगदी, अलग-अलग कंपनियों के प्रतिबंधित पदार्थ व मोटरसाइकिल आदि जप्त की गयी है। कुल मिलाकर 55,800 रुपये का माल बरामद किया गया है तथा आरोपी दिनेश गुप्ता और सुरेन्द्र गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। इनके ऊपर तुलिंज थाने में कलम 188, 272, 273 व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की तहकीकात पुलिस कर रही है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 120
Users Last 30 days : 671
Users This Month : 249
Users This Year : 11270
Total Users : 72477
Views Today : 1
Views Yesterday : 15
Views Last 7 days : 140
Views Last 30 days : 816
Views This Month : 313
Views This Year : 12946
Total views : 108969
Who's Online : 1


