Home Crime मुंबई लोकल में आम लोगों को कब मिलेगी सफर की इजाजत?

मुंबई लोकल में आम लोगों को कब मिलेगी सफर की इजाजत?

69
0

मुंबई : मेयर किशोरी पेडनेकर से जब लोकल ट्रेन में आम लोगों के सफर को लेकर सवाल किया गया तो वह भी इसका जवाब नहीं दे पाईं. उन्होंने कहा कि इस सवाल का जवाब फिलहाल देना मुश्किल है. मुंबई लोकल ट्रेन कब शुरू हो पाएगी, इसका जवाब मुंबई महानगरपालिका नहीं दे सकती है. इसका फैसला राज्य सरकार ही कर सकती है. बता दें कि उद्धव ठाकरे सरकार मुंबई लोकल को फिलहाल आम लोगों के लिए खोलकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहेगी. जानकारों ने मुंबई में कोरोना विस्फोट के लिए लोकल ट्रेन को भी जिम्मेदार ठहराया था. मुंबई लोकल में सफर के दौरान कोरोना नियमों की अनदेखी की गई थी.

किशोरी पेडनेकर ने एक मराठी पोर्टल से बात करते हुए कहा, ‘फिलहाल कई लोगों ने कोरोना वैक्सीन ली है, बावजूद इसके उन्हें मास्क लगाना अनिवार्य होगा. हालांकि एक बार लोकल शुरू होने के बाद इन तमाम नियमों की तरफ जनता ध्यान नहीं देती. पिछली बार भी इसी प्रकार की लापरवाही की वजह से कोरोना के मामले तेजी से बढ़े थे. इसलिए लोकल ट्रेन को अभी कुछ दिनों तक शुरू नहीं किया जाएगा. बता दें कि महाराष्ट्र और मुंबई में लॉकडाउन जैसे कड़े प्रतिबंधों के बावजूद लोकल ट्रेन की सेवाएं बंद नहीं की गई है. इसमें केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को सफर करने की अनुमति है.