Home Maharashtra मुंबई : पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे की बेटी-दामाद की 35 करोड़...

मुंबई : पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे की बेटी-दामाद की 35 करोड़ रुपए की संपति कुर्क की

73
0

मुंबई : केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन के एक मामले में पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री व महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी-दामाद की 35 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की है.
केंद्रीय एजेंसी ने कहा कि धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के तहत अस्थाई रूप से कुर्क की गई संपत्तियों में मुंबई के अंधेरी (ईस्ट) के कालेडोनिया बिल्डिंग में 10,550 वर्ग फुट की दो व्यावसायिक संपत्तियां शामिल हैं.
एजेंसी ने एक बयान में कहा कि 35.48 करोड़ रुपए की संपत्ति व्यावसायी राज श्राफ और उनकी पत्नी प्रीति श्राफ की है. एजेंसी सूत्रों ने बताया कि प्रीति श्राफ कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे की बेटी हैं. शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के पद पर रह चुके हैं. संपत्ति की कुर्की एचडीआईएल के प्रमोटर राकेश और सारंग वधावन के कथित बैंक धोखाधड़ी के संबंध की जा रही धन शोधन की जांच के सिलसिले में की गई है.