Home Crime साढ़े चार करोड़ की ठगी का आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

साढ़े चार करोड़ की ठगी का आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

34
0

मुंबई, आर्थिक अपराध शाखा ने कच्चा माल लेने के बाद निर्मित उत्पाद किसी दूसरी कंपनी को बेचने के मामले में फरार आरोपी को मुम्बई से गिरफ्तार किया है। आरोपी 55 वर्षीय शंकर काशिद ने साढ़े चार करोड़ रुपये की ठगी की थी। संयुक्त पुलिस आयुक्त छाया शर्मा ने बताया कि मेसर्स विजानी एक्जिम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरफ से वीके सिन्हा ने शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि कम्पनी एल्युमूनिमय फ्वायल आदि बनाने का काम करती है। कंपनी ने वर्ष 2011 में शंकर की कंपनी से करार किया जिसके तहत कच्चा माल देकर निर्मित उत्पाद लेना था। पीड़ित कंपनी ने समझौते के तहत कच्चा माल दे दिया लेकिन शंकर की कम्पनी ने कुछ हिस्सा अन्य फर्म को बेच दिया। इसके लिए कागजों में हेराफेरी की गई थी। जांच में करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की कीमत का सामान गायब था।
संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि वर्ष 2020 में लिखित शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई। साथ ही इस मामले की जांच के लिए एसआई आनंद प्रकाश की टीम गठित की गई। लेकिन एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी कभी भी जांच में शामिल नहीं हुआ तो इस साल कोर्ट द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया। इसके बाद एसआई आनंद प्रकाश की टीम ने 24 फरवरी को मुम्बई से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।