उल्हासनगर : दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक चोर का कुछ सतर्क युवकों ने पीछा किया तो उसने सीधे नदी में छलांग लगा दी, लेकिन अंत में नागरिकों ने उसे पकड़कर नदी से बाहर निकाला और पुलिस के हवाले कर दिया। उल्हासनगर-अंबरनाथ शहर की सीमा पर स्थित साईंबाबा मंदिर के पास दोपहिया वाहन चोरी कर दो चोर भाग रहे थे। वे जैसे ही साईं बाबा मंदिर के पास पहुंचे उनकी बाइक स्लिप हो गई। इसके बाद उनमें से एक वहां से भाग निकला और दूसरे ने वालधुनी नदी में छलांग लगा दी।
सम्राट अशोक नगर के स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता सागर भिंगारदिवे और उनके दोस्तों को जब इस घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने नदी में उतरकर चोर को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने उसके दूसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सेंट्रल पुलिस स्टेशन के निरीक्षक राजेंद्र कोते ने बताया कि चोरों के नाम संजू राय और रामेश्वर खरात है और बाइक अंबरनाथ की होने के कारण मामला अंबरनाथ पुलिस में ट्रांसफर कर दिया है।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 8
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 162
Views This Year : 3477
Total views : 99500
Who's Online : 0


