मुंबई, मुंबई पुलिस ने नशे के एक ऐसे सौदागर को गिरफ्तार किया है, जो पहले बच्चों के खिलौने बेचकर अपना और अपने परिवार का जीवन यापन करता था। प्लास्टिक के खिलौने के धंधे में कमाई ज्यादा नहीं थी और जब उससे उसके परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया तो उसने खिलौना बेचना छोड़कर हाथों में चरस थाम ली। वह नशे का सौदागर बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार, इस नशे के सौदागर से पुलिस ने २३ लाख रुपए मूल्य का चरस बरामद किया है। मुंबई पुलिस के नशीले पदार्थ विभाग के प्रभारी पुलिस निरीक्षक महेश कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक वाहिद पठान की टीम ने देवनार के जनता टिम्बर मार्ट से शक के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। धारावी के रहनेवाले इस शख्स से पुलिस ने २२ लाख, ५० हजार रुपए का चरस बरामद किया है। चरस के अलावा पुलिस ने आधार कार्ड, सैमसंग का मोबाइल और मात्र ६०० रुपए नगद बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया की खिलौने का धंधा करते समय उसे एक अन्य व्यक्ति ने खूब पैसा कमाने का लालच देते हुए उसकी आर्थिक स्थिति सुधारने का लालच दिया और वह खिलौना छोड़कर चरस बेचने लगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह उसका पहला फेरा ही था और वह पकड़ा गया। देवनार पुलिस में अपराध शंख्या ५२/२०२१ धारा ८ (क) २०, २९, एन.डी.पी.सी. एक्ट १९८५ के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच वाहिद पठान, धनराज चौधरी, अफरोज शेख पुलिस अमलदार जगदीश धारगलकर, अजित पाटील, अविनाश चिकने व मनोज नार्वेकर की टीम कर रही है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


