मुंबई: महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला ने लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन के बाद अब अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी करने का प्रदेश इकाई से आह्वान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी पर विपक्षी महा विकास अघाडी (एमवीए) को मजबूत करने की जिम्मेदारी है.
चेन्निथला ने राज्य से नवनिर्वाचित कांग्रेस सांसदों को संबोधित करते हुए उनसे जमीनी स्तर पर जुड़े रहने का आह्वान किया और कहा कि इस बात को लेकर अनिश्चितता है कि केंद्र में बनने वाली बीजेपी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार कितने समय तक चलेगी.
केरल के पूर्व मंत्री चेन्निथला ने कहा कि गठबंधन की राजनीति सहयोग और आपसी संबंध पर आधारित होती है और उन्होंने बीजेपी से मुकाबला करने के लिए एकजुटता का आह्वान किया. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चेन्निथला ने कहा, ‘गठबंधन में कोई बड़ा भाई नहीं होता. बीजेपी को हराने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है.’
कांग्रेस एमवीए की एक प्रमुख घटक है, जिसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-शरद चंद्र) और शिवसेना (यूबीटी) भी शामिल हैं. महाराष्ट्र में एमवीए ने 48 लोकसभा सीट में से 30 पर जीत हासिल की. इस अवसर पर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर प्रसन्नता जतायी, जहां पार्टी ने 13 सीट पर जीत दर्ज की, जो राज्य में किसी भी दल द्वारा जीती गई सबसे अधिक सीट है. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य विपक्षी गठबंधन के तहत विधानसभा चुनाव जीतना है.
चेन्निथला ने कहा कि कांग्रेस द्वारा 2019 में महाराष्ट्र में केवल एक लोकसभा सीट जीतना अपमानजनक था, जो कभी पार्टी का गढ़ हुआ करता था. उन्होंने कहा, ‘अब जो भी जीते हैं वे पहली बार सांसद बने हैं क्योंकि उन्हें गठबंधन और जिला अध्यक्षों से परामर्श करने के बाद मैदान में उतारा गया था.’ उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रमुखता दी जाएगी. उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र एक कांग्रेस राज्य है.’’
लोकसभा चुनाव परिणामों का हवाला देते हुए, जिसमें बीजेपी बहुमत के आंकड़े से पीछे रह गई, चेन्निथला ने दावा किया कि नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने का नैतिक अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा, ‘हमें नहीं पता कि नयी सरकार कितने दिन चलेगी. सभी सांसदों को जमीनी स्तर पर काम करना चाहिए.’ कांग्रेस के बागी नेता विशाल पाटिल, जिन्होंने निर्दलीय के तौर पर सांगली लोकसभा सीट जीती, दक्षिण मुंबई में प्रदेश इकाई कार्यालय में महाराष्ट्र में पार्टी के नवनिर्वाचित सांसदों के साथ शामिल हुए. पाटिल द्वारा कांग्रेस को समर्थन दिए जाने के साथ ही राज्य में पार्टी की सीट संख्या बढ़कर अब 14 हो गई है. पर जीत मिली थी. लेकिन अब पार्टी 14 सीट जीतकर आत्मविश्वास से भरी हुई है.’ पटोले ने कहा कि यह परिणाम पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत है, जिन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान कड़ी मेहनत की. उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए घर-घर जाकर प्रचार किया और पार्टी के घोषणापत्र में की गई गारंटी के बारे में बताया.’
पटोले ने बताया कि राज्यसभा सदस्य चंद्रकांत हंडोरे, इमरान प्रतापगढ़ी, वरिष्ठ नेता नितिन राउत और नसीम खान ने यह सुनिश्चित किया कि दलित और मुस्लिम मतों का विभजन न हो. पटोले ने कहा कि पार्टी राज्य के 75 प्रतिशत क्षेत्रों में व्याप्त सूखे जैसी स्थिति का मुद्दा उठाएगी.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘सभी सांसदों को अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत करने और राज्य सरकार के गलत कृत्यों को उजागर करने के लिए काम करना चाहिए. हमें (एमवीए सहयोगियों के साथ) सीट बंटवारे में चुनाव लड़ने के लिए केवल 17 लोकसभा सीट मिलीं, लेकिन हमने अधिकतर पर जीत हासिल की. अगर हमें और सीट मिलतीं, तो इससे एमवीए और मजबूत होता.’





Users Today : 3
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 389
Users Last 30 days : 866
Users This Month : 350
Users This Year : 9300
Total Users : 70507
Views Today : 3
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 542
Views Last 30 days : 1128
Views This Month : 487
Views This Year : 10524
Total views : 106547
Who's Online : 0


