मुंबई, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के दहिसर इलाके में आज सुबह दिनदहाड़े एक जूलर की लुटेरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक लुटेरों ने कई राउंड गोलियां चलाई हैं। यह घटना सुबह साढ़े दस बजे की है।
यह घटना दहिसर के ॐ साईं ज्वैलर्स के यहां पर घटी है। लूटेरे जब लूट की वारदात को अंजाम देने में असफल रहे तो उन्होंने गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही नार्थ रीजन के अडिशनल सीपी मौके पर पहुंचे हैं। घटना के बाद दुकान के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपियों की तलाश में मुंबई पुलिस जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीन लुटेरे एक्टिवा से आये थे और जूलरी शॉप में घुसकर दुकानदार के सिर में गोली मारी है। एक्टिवा चलाने वाला सफेद कुर्ता, नीली जीन्स और काला जूता पहने गए था। जबकि दूसरा फूल बांह की नीली शर्ट पहने हुए था।





Users Today : 4
Users Yesterday : 5
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 280
Users This Month : 125
Users This Year : 2907
Total Users : 64114
Views Today : 7
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 85
Views Last 30 days : 376
Views This Month : 170
Views This Year : 3485
Total views : 99508
Who's Online : 0


