मुंबई, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की एक बैठक पार्टी नेता प्रफुल्ल पटेल के मुंबई स्थित आवास पर हो रही है। जानकारी के अनुसार इस बैठक में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार, पार्टी नेता सुप्रिया सुले, छगन भुजबल और अन्य मौजूद हैं।
एक दिन पहले सोमवार को ही शिवसेना नेता संजय राउत ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से अलग-अलग मुलाकात की थी। पिछले तीन दिनों में दोनों नेताओं के साथ उनकी यह दूसरी मुलाकात थी। पवार से उनके आवास पर मुलाकात करने से पहले राउत ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में उनसे करीब दो घंटे तक चर्चा की थी।
इस सवाल पर कि क्या वह मुख्यमंत्री की ओर से पवार को कोई संदेश ले जा रहे हैं, राउत ने कहा था, ‘अगर कोई संदेश है तो मैं आपको क्यों बताऊंगा। मैं इसे पवार साहब को बताऊंगा।’ राउत ने कहा कि पवार पहले ही कह चुके हैं कि महागठबंधन सरकार अच्छा काम कर रही है और मुख्यमंत्री ठाकरे के नेतृत्व में सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


