मुंबई, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अब टॉयलेट भी हाई-फाई हो रहे हैं। इसकी शुरुआत पश्चिम उपनगर से हुई है। अंधेरी में बने एक जंबो टॉयलेट में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस टॉयलेट की तर्ज पर अन्य शौचालयों की भी तस्वीरें बदलने पर मनपा विचार कर रही है।
बता दें कि अंधेरी पश्चिम स्थित जुहू गली में मनपा ने दो मंजिला जंबो शौचालय बनाया है। ८८ सीटों वाला यह शौचालय इन दिनों लोगों के आकर्षण का वेंâद्र बना हुआ है। ४ हजार वर्ग फिट जमीन पर इस शौचालय का निर्माण मनपा ने किया है। कोरोना काल होते हुए भी मनपा ने इस शौचालय का काम समय पर पूरा किया है। इस शौचालय की खासियत यह भी है कि इसमें वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध की गई है जो बिल्कुल मुफ्त होगी। इस शौचालय के इर्द- गिर्द गार्डन भी बनाया गया है ताकि यहां गंदगी न हो। इस शौचालय का पहला मंजिला पुरुष के लिए होगा जबकि ग्राउंड फ्लोर महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। इस शौचालय के ४ टॉयलेट ब्लॉक दिव्यांगों के लिए होंगे।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


