मीरा रोड, ‘नो पार्किंग’ में खड़ी की गई गाड़ी को यातायात पुलिस द्वारा जैमर लगाने से नाराज एक दंपति ने पहले तो खूब ‘दादागीरी’ दिखाई, पर जब पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया तो यह दंपति रोते हुए माफ कर देने की गुहार लगाते हुए ‘चरणगीरी’ करने लगे। इस घटना का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
दरअसल, काशीमीरा यातायात विभाग में टोइंग क्रेन पर कार्यरत पुलिस कांस्टेबल दबड़े ने गुरुवार को मीरा रोड-पूर्व के काशीमीरा-भायंदर (छत्रपति शिवाजी महाराज) मार्ग पर एक दुकान के सामने ‘नो पार्किंग’ क्षेत्र में एक हुंडई कार खड़ी देखी। जब कार के मालिक के बारे में पूछताछ करने पर दबड़े को कोई जानकारी नहीं मिली, तब दबड़े ने उस कार में जैमर लगा दिया। कुछ देर बार कार के मालिक पति-पत्नी वहां आए। कार में जैमर लगा देख दोनों आग बबूला हो गए। पति ने दबड़े को धमकी देते हुए कहा कि मेरे गाड़ी को जैमर क्यों लगाया, तू नीचे उतर, तेरी वर्दी निकाल, इधर ही मारूंगा तेरे को, फिर तुझे चीर दूंगा बीच में से, कौन-सी चौकी में जाने का है, उधर मैं आता हूं!’
तब उसकी पत्नी ने भी दबड़े को धमकी देते हुए कहा कि तेरे को बेच के गाड़ी रिपेयर कराऊंगी! इस पूरी घटना को वहां मौजूद ट्रैफिक वार्डन तमजीत मुनसी पठान ने अपने मोबाइल में शूट कर लिया। इसकी शिकायत कांस्टेबल दबड़े ने नया नगर पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस ने दंपति पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, जान से मारने की धमकी देने तथा कोविड के विभिन्न नियमों के तहत मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होते ही दंपति फूट-फूट कर रोने लगा और माफ कर देने तथा छोड़ देने की विनती करने लगा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


