मुंबई : मुंबई सहित राज्य के कुछ हिस्सों में मॉनसून ने अपने निर्धारित समय से एक दिन पहले 9 जून को जोरदार दस्तक दी थी। लेकिन, इसके बाद कई दिन से मॉनसून सुस्त पड़ गया। अब फिर मानसून जोर पकड़ता दिखाई दे रहा है। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने एमएमआर रीजन के लिए 4 दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई सहित ठाणे और पालघर इलाके में गुरुवार तक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।
बता दें कि दक्षिणी पश्चिमी मॉनसून ने फिर करवट बदली है। दबाव, हवा और उसकी गति मॉनसून के अनुकूल है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे और पालघर जिले में गुरुवार तक के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। क्षेत्रीय मौसम विभाग जे उपनिदेशक जयंत सरकार ने इस अलर्ट की पुष्टि करते हुए बताया कि कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम, तो कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है। इन 4 दिन में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान जयंत ने लगाया है।





Users Today : 7
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 393
Users Last 30 days : 870
Users This Month : 354
Users This Year : 9304
Total Users : 70511
Views Today : 7
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 546
Views Last 30 days : 1132
Views This Month : 491
Views This Year : 10528
Total views : 106551
Who's Online : 0


