मुंबई, मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार अपराह्न दुबई से आने वाली उड़ान में विस्फोटक पदार्थ आरडीएक्स होने की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी, लेकिन बाद में पता चला कि यह जानकारी फर्जी थी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी के मुताबिक हवाई अड्डे पर एटीसी टावर के अधिकारियों को अपराह्न तीन बजकर 40 मिनट पर एक फोन कॉल आया, जिसमें कहा गया कि दुबई से आने वाले विमान में आरडीएक्स है। इसकी जानकारी तुरंत मुंबई पुलिस को दी गयी, जिसके बाद हवाई अड्डे की सुरक्षा बढ़ा दी गयी।
हवाई अड्डे पर विमान के उतरने के बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा अधिकारियों ने विमान की जांच की। जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। जांच के बाद पता चला कि सूचना फर्जी थी। हवाई अड्डे पर शाम को दुबई से एक और विमान आने के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 122
Users Last 30 days : 673
Users This Month : 251
Users This Year : 11272
Total Users : 72479
Views Today : 4
Views Yesterday : 15
Views Last 7 days : 143
Views Last 30 days : 819
Views This Month : 316
Views This Year : 12949
Total views : 108972
Who's Online : 0


