मुंबई: महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में एक पुलिस कांस्टेबल से कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि कोरोना महामारी के बावजूद तीनों बिना फेस मास्क पहने बाहर घूम रहे थे। इसलिए कांस्टेबल ने उन्हें रोका और बात मारपीट तक पहुंच गई। पुलिस ने इसकी जानकारी शनिवार को दी।
अधिकारियों ने बताया कि घटना गुरुवार रात सिडको के वसंतराव नाइक चौक पर हुई, जहां पुलिस कांस्टेबल ड्यूटी पर तैनात था। यहां उन्होंने देखा कि तीनों लोगों ने फेस मास्क नहीं पहना हुआ था। उन्होंने उन्हें रोका और इस बारे में उनसे पूछताछ की, जिसके बाद उनके बीच बहस होने लगी और बात हाथापाई तक पहुंच गई।
उन्होंने कहा कि आरोपी ने न केवल कांस्टेबल के साथ गाली-गलौज की, बल्कि उसकी पिटाई भी की और पत्थर से हमला भी किया। शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किए तीनों आरोपियों की पहचान प्रताप जगताप, आकाश कुलकर्णी और आशुतोष जिंगोर्डे के रूप में हुई है। उनके खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।





Users Today : 8
Users Yesterday : 23
Users Last 7 days : 117
Users Last 30 days : 595
Users This Month : 288
Users This Year : 11309
Total Users : 72516
Views Today : 10
Views Yesterday : 28
Views Last 7 days : 145
Views Last 30 days : 726
Views This Month : 363
Views This Year : 12996
Total views : 109019
Who's Online : 0


