मुंबई, छात्र व पर्यटन के बहानेवाले हिंदुस्थान आनेवाले विदेशी नागरिक अब सिरदर्द साबित होने लगे हैं। मुंबई व आसपास के जिलों में बड़ी संख्या में रहनेवाले खासकर नाइजीरियन मुंबई पर नशे की नश्तर लगाने की कोशिश कर रहे हैं। इसका खुलासा बार-बार हो रहा है। ताजा मामले में मुंबई पुलिस की एएनसी आजाद मैदान यूनिट ने एक नाइजीरियन को नई मुंबई के खारघर इलाके से गिरफ्तार किया है। यह नाइजीरियन खुद पर्दे के पीछे रहकर पैडलर के जरिए ड्रग्स का कारोबार चला रहा था लेकिन एक पैडलर के कारण पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एएनसी एपीआई सिद्धाराम म्हेत्रे बीते बुधवार की शाम अपनी टीम के साथ कमाठीपुरा इलाके में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने क्षेत्र के ३६ वर्षीय पेशेवर ड्रग्स विक्रेता मोहम्मद असलम (बदला हुआ नाम) को हिरासत में लिया। तलाशी में उसके पास से २५३ ग्राम एमडी ड्रग्स मिली। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र दहिफले के मार्गदर्शन में की गई आगे की पूछताछ के बाद टीम ने ३८ वर्षीय संदीप गायकवाड (बदला हुआ नाम) को हिरासत में लिया। संदीप एक नई मुंबई में रहनेवाले नाइजीरियन ड्रग्स तस्कर के लिए काम करता था। पुलिस ने उक्त नाइजीरियन को खारघर क्षेत्र स्थित एक होटल के बाहर से गिरफ्तार किया है। असलम के खिलाफ नागपाड़ा व जेजे मार्ग पुलिस थानों में एनडीपीएस की धाराओं के तहत पहले से ही मामले दर्ज हैं जबकि संदीप व नाइजीरियन के खिलाफ एएनसी की टीम जांच कर रही है।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 8
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 162
Views This Year : 3477
Total views : 99500
Who's Online : 0


