मुंबई, आज १५ अगस्त को पूरा देश आजादी का ७५वां पर्व मनाएगा। इस बार के स्वतंत्रता दिवस पर दुनिया तिरंगे का जलवा देखेगी। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के एक हिस्से के तौर पर आयोजित होनेवाले इस कार्यक्रम को लेकर विदेश मंत्रालय ने विश्व के कई देशों में प्रतिष्ठित इमारतों और पर्यटन स्थलों का चयन करने के साथ ही सभी औपचारिकताओं को भी पूरा कर लिया है। दुबई का बुर्ज खलीफा जहां तिरंगे से सजेगा, वहीं यूनाइटेड किंगडम के हेड क्वार्टर पर भी तिरंगे की धाक दिखेगी।
विदेश मंत्रालय के निर्देश पर इस बार के आजादी के पर्व को लेकर दुनियाभर में स्थित भारतीय दूतावासों ने सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, दुबई समेत कई बड़े देशों की ७५ प्रतिष्ठित इमारतें और पर्यटन स्थल १५ अगस्त की शाम से १६ अगस्त की सुबह तक भारतीय तिरंगे की रोशनी में जगमगाते हुए नजर आएंगे। इतना ही नहीं, कनाडा स्थित विश्वप्रसिद्ध नियाग्रा जलप्रपात की लहरें भी तिरंगे में नहाई हुई दिखाई देंगी। जिन मुख्य इमारतों को तिरंगे की रोशनीवाली लाइटों से सजाया जाएगा, उनमें जेनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय, अमेरिका की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग, दुबई का बुर्ज खलीफा, रूस का इवोल्यूशन टावर, संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी शहर का मशहूर एडीएनओसी ग्रुप टॉवर और यूनाइटेड किंगडम का बर्मिंघम पुस्तकाल भवन का समावेश है। विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव जनभागीदारी का अभियान है। इसका उद्देश्य गर्व के उन पलों को याद करना है, जिनसे भारत की आजादी का इतिहास जुड़ा हुआ है। इसकी शुरुआत के साथ ही बड़ी संख्या में विदेशों में रह रहे भारतीय पूरे उत्साह के साथ इससे जुड़ रहे हैं।





Users Today : 5
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 89
Users Last 30 days : 290
Users This Month : 41
Users This Year : 2823
Total Users : 64030
Views Today : 5
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 102
Views Last 30 days : 388
Views This Month : 47
Views This Year : 3362
Total views : 99385
Who's Online : 0


