मुंबई, महानगर में सड़कों की मरम्मत को लेकर मनपा सतर्क है। सड़क पर गड्ढे और सड़कों में आई दरार को मिटाने के लिए महानगरपालिका बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है। इसी अभियान के तहत मनपा अंधेरी-घाटकोपर लिंक रोड पर कई ठिकानों पर आई दरार और गड्ढे को मिटाने के लिए निविदा जल्द जारी करेगी। इस सड़क को मनपा ३.३० करोड़ रुपए खर्च कर चकाचक बनाएगी। ताकि इस लिंक रोड पर वाहन सरपट दौड़ें और यातायात व्यवस्था दुरुस्त की जा सके।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त लिंक रोड के गड्ढे और दरार को दुरुस्त करने के लिए वीजेटीआई को कंसल्टेंट नियुक्त किया गया है। वीजेटीआई संस्था के प्रोफेसर अभय बंबोले की अगुवाई में टीम सर्वेक्षण कर रही है। कंसल्टेंट के रूप में काम कर रही संस्था वीजेटीआई को १० लाख रुपए भुगतान किया जाएगा। सोमवार को इस संदर्भ में प्रस्ताव मनपा की स्टैंडिंग कमेटी में भेजा गया। बुधवार को स्टैंडिंग कमेटी इस संदर्भ में निर्णय लेगी।
बता दें कि यह सड़क कुल ४.४ किमी लंबी है। इसकी चौड़ाई ४५.४६ मीटर है। इस लिंक रोड का कांक्रीटीकरण कार्य वर्ष २०१६ से ही शुरू है। लगभग ९९ प्रतिशत इसका काम हो चुका है। लेकिन इसके बगल व सटे हुए कुछ कांक्रीट सड़क का भाग खराब हो गया है। नतीजतन इस मार्ग से यातायात व्यवस्था थोड़ी डगमग है। जहां भी सड़कों पर गड्ढे अथवा दरारें हैं, उसे मिटाने का काम किया जाएगा। वीजेटीआई संस्था इसके लिए पहले सर्वेक्षण पूरा कर रिपोर्ट देगी।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


