मुंबई, मुंबई और आसपास के इलाकों में रहनेवाले बिगड़ैल रईसजादों की नशीली अय्याशी पर नकेल कसी जा रही है। इसके लिए मुंबई पुलिस की एंटी नार्कोटिक्स सेल एक्टिवेट हो गई है। रईसजादों की रेव पार्टियों की रसद बंदी नार्कोटिक सेल कर रही है। इसी सेल ने कल ‘क्लोज्ड डोर ड्रग्स’ का एक बड़ा जखीरा जप्त किया है। कोका नामक नशीले पदार्थ की प्रजाति के एरिथ्रोक्झीलियम कोका और एरिथ्रोक्झीलम नेवोग्रेट्स नामक पत्तों से बनाई जानेवाली इस कोकीन को क्लोज्ड डोर ड्रग्स इसलिए कहा जाता है क्योंकि रईसजादे इस नशे का आनंद बंद कमरों में उठाते हैं। इस ड्रग्स को एंटरटेनमेंट ड्रग्स भी कहा जाता है। इसका इस्तेमाल बंद कमरों में होनेवाली रेव पार्टियों में ज्यादा किया जाता है। एनसीबी की कार्रवाई में एक नाइजेरियन ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इसे बड़ा डीलर मान रही है। ये नाइजेरियन अप्रâीकी देशों से कोकीन लाकर मुंबई में छोटे-छोटे एजेंटों को देता था। उनके मार्फत उक्त कोकीन अमीर ग्राहकों तक पहुंचती थी। कल हुई कार्रवाई में करीब ४ करोड़ रुपए की ‘क्लोज्ड डोर ड्रग्स’ जप्त की गई है।
बता दें कि एएनसी की बांद्रा यूनिट के सिपाही मांढरे को एक बड़े अप्रâीकी ड्रग्स तस्कर के आने की सूचना मिली थी। जिसके बाद डीसीपी दत्ता नलावड़े व वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय चव्हाण के मार्गदर्शन व एपीआई सुशांत बंडगर के नेतृत्व में बांद्रा यूनिट के एपीआई पी. सुरेश भोये, पीएसआई शंकर पवले व अन्य सहयोगियों ने खार (पश्चिम) के रामकृष्ण मठ के पास जाल बिछाया था।
इस दौरान एक ३३ वर्षीय नाइजेरियन युवक को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया। तलाशी में उसके पास से विशिष्ट किस्म की १ किलो ३०० ग्राम कोकीन बरामद हुई, जिसकी कीमत ३ करोड़ ९० लाख रुपए आंकी गई है।
हाल के दिनों में बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक पर्यटन, शिक्षा, चिकित्सा व रोजगार के बहाने वीजा लेकर हिंदुस्थान आते हैं और यहां मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं। इनमें ज्यादातर नाइजेरिया, सूडान व दूसरे गरीब अप्रâीकी देशों के नागरिक शामिल होते हैं। ये लोग नई मुंबई, मीरा रोड, कालीना आदि इलाकों को अपना ठिकाना बना रहे हैं। डीसीपी दत्ता नलावड़े ने बताया कि हाल के दिनों में ड्रग्स तस्करी मामले में पकड़े गए ज्यादतर विदेशी ड्रग्स तस्कर खुद को कपड़ा व्यापारी बताते हैं। बांद्रा यूनिट द्वारा गिरफ्तार किया गया नाइजेरियन ड्रग्स तस्कर भी खुद को कपड़ा व्यापारी ही बता रहा था। वह नई मुंबई के पाम बीच रोड स्थित कोपरी गांव में रहता था और दक्षिण मुंबई स्थित नरीमन पॉइंट इलाके में कपड़ा बेचने की बात कह रहा था लेकिन उसकी तलाशी में मिली विशिष्ट कोकीन ने उसका राजफाश कर दिया है। एएनसी की टीम इस टोली से जुड़े और लोगों की जल्द गिरफ्तारी का विश्वास जता रही है।





Users Today : 0
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 386
Users Last 30 days : 863
Users This Month : 347
Users This Year : 9297
Total Users : 70504
Views Today :
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 539
Views Last 30 days : 1125
Views This Month : 484
Views This Year : 10521
Total views : 106544
Who's Online : 0


