मुंबई, अनेक वर्षों से एक ही विभाग में कुंडली मारकर बैठे ३०० अधिकारियों का ट्रांसफर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने किया। इस संदर्भ में खबर मीडिया में प्रसिद्ध हुई है, इस खबर को सांसद सुप्रिया सुले ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर करके उद्धव ठाकरे की प्रशंसा की है। देवेंद्र फडणवीस और पृथ्वीराज चव्हाण जो नहीं कर पाए, वह उद्धव ठाकरे ने कर दिखाया, ऐसी शीर्षक से यह खबर प्रकाशित हुई है। मंत्रालय में अनेक अधिकारी वर्षों से एक ही विभाग में जमे थे। इनका ट्रांसफर नहीं हो रहा था। इससे पहले इन्हें हटाने का प्रयत्न देवेंद्र फडणवीस और पृथ्वीराज चव्हाण ने किया था लेकिन वे सफल नहीं हुए। ये अधिकारी इतने पावरफुल थे कि सचिव को भी अहमियत नहीं देते थे। महाविकास आघाड़ी सरकार की सत्ता पर आने के बाद ऐसे ३०० अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है।





Users Today : 26
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 369
Users Last 30 days : 858
Users This Month : 316
Users This Year : 9266
Total Users : 70473
Views Today : 33
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 509
Views Last 30 days : 1113
Views This Month : 436
Views This Year : 10473
Total views : 106496
Who's Online : 1


