मुंबई, मुंबई से सटे पालघर और नई मुंबई जिले इन दिनों नाइजीरियन ड्रग्स तस्करों का अड्डा बन गए हैं। यहां सस्ते में किराए का मकान लेकर रहनेवाले नाइजीरियन ड्रग्स तस्कर बड़ी संख्या में मुंबई में ड्रग्स बेच रहे हैं। ऐसा नाइजीरियन ड्रग्स तस्करों की बार-बार होनेवाली गिरफ्तारियों से साबित हो रहा है। ऐसे ही एक और नाइजीरियन ड्रग्स पैडलर को मुंबई पुलिस की एंटी नार्कोटिक्स सेल (एएनसी) वर्ली यूनिट ने गिरफ्तार किया है।
बता दें कि डीसीपी दत्ता नलावड़े व वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दीपक चव्हाण के मार्गदर्शन तथा एपीआई सुदर्शन चव्हाण के नेतृत्व में एएनसी, वर्ली यूनिट की टीम वडाला-शिवड़ी इलाके में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान वडाला ब्रिज के पास फुटपाथ पर एक नाइजीरियन शख्स संदिग्ध रूप से खड़ा नजर आया। तलाशी में उसके पास से ५५० ग्राम सफेद पावडर सदृश्य वस्तु बरामद हुई। जांच करने पर उक्त पावडर के एमडी ड्रग्स होने का खुलासा हुआ, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में ५५ लाख रुपए आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तीन साल पहले मुंबई आया था। तब से वह मीरा रोड, नालासोपारा, वाशी, कोपरखैरने, उलवे में रहनेवाले अपने नाइजीरियन साथियों की मदद से मुंबई में ड्रग्स बेचने का कारोबार कर रहा है। वह मुख्य रूप से मुंबई के स्थानीय छोटे ड्रग्स विक्रेताओं को एमडी ड्रग्स बेचता था। गौरतलब हो कि हाल ही में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इसी तरह नाइजीरियन से ड्रग्स खरीदकर दक्षिण मुंबई में बेचनेवाले एक वैâब चालक को गिरफ्तार किया था।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


