मुंबई, नए वर्ष में अभी कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में मुंबई पुलिस सहित सोशल सर्विस सेल भी शहर की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए है। मुंबई के हाई प्रोफाइल एक डांस बार के तहखाने में पुलिस ने जमकर तहलका मचाया। नतीजतन बार के बिल में छुपकर बैठी १७ बारबालाओं को बाहर निकाला गया है। इन्हें जिस्मफरोशी के लिए यहां लाया गया था। इस तहखाने में एक पांच सितारा होटल की तरह सुविधाएं दी जाती थीं।
पुलिस ने बताया कि सोशल सर्विस सेल को गुप्त सूचना मिली कि अंधेरी के एक डांस बार में लड़कियों से वेश्यावृत्ति कराई जाती है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त बार पर छापा मारकर गुप्त तहखाने से बार गर्ल्स को रेस्क्यू किया है। इस तहखाने को मेकअप रूम की दीवार में लगे शीशे के पीछे गुप्त रूप से बनाया गया था। तहखाने तक पहुंचने के लिए पुलिस को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शीशे को हथौड़े से तोड़ने के बाद तहखाने का रास्ता दिखाई दिया।
ऑर्वेâस्ट्रा बार में आधुनिक इलेक्ट्रिक सिस्टम का बेहतरीन इंतजाम किया गया था। पुलिस की गाड़ी बार के पास पहुंचते ही पलक झपकते सारी डांसर्स डांस फ्लोर से गायब हो जाती थीं। डांस बार के बाथरूम, स्टोरेज रूम, किचन हर जगह एक-एक कोना छान मारा लेकिन पुलिस को कुछ नहीं मिला। बार के मैनेजर, वैâशियर, वेटर और अन्य कर्मचारियों से घंटों पूछताछ होती रही लेकिन बार के अंदर डांसर होने की बात किसी ने कबूल नहीं की। पुलिस ने आशंका जताई है कि ऑर्केस्ट्र के नाम पर जिस्मफरोशी कराई जाती थी।





Users Today : 5
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 89
Users Last 30 days : 290
Users This Month : 41
Users This Year : 2823
Total Users : 64030
Views Today : 5
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 102
Views Last 30 days : 388
Views This Month : 47
Views This Year : 3362
Total views : 99385
Who's Online : 0


