Home Crime दो लोगों का किया था कत्ल, डेढ़ साल बाद धराया आरोपी

दो लोगों का किया था कत्ल, डेढ़ साल बाद धराया आरोपी

55
0

लखनऊ, सभ्य समाज में किसी झगड़े या विवाद का पैâसला करने के लिए एक व्यवस्था बनाई गई है। पीड़ित की शिकायत के अनुसार पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामला अदालत को सौंपती है और बाद में न्यायालय सजा का पैâसला सुनाता है। बदले की भावना से दोषी मानकर खुद किसी को सजा देने का अधिकार किसी को नहीं दिया गया है। फिर भी कुछ लोग अपने स्तर पर अपने झगड़ों, विवादों का हिसाब यानी निपटारा अदालत से बाहर खुद करते हैं और इसे बदले का नाम देते हैं। अहंकार और अपमान के झूठे भ्रम में ऐसे लोग खुद अपराधी बन जाते हैं, अंत में जेल की सलाखें उनका मुकद्दर बनती हैं। ऐसा ही एक मामला नई दिल्ली से सामने आया है। दिल्ली की राजौरी गार्डन पुलिस ने एक ३२ वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि उक्त युवक पर दो लोगों के कत्ल का आरोप है और पुलिस उसे डेढ़ साल से अधिक समय से ढूंढ रही थी।
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी की पहचान ताज उर्फ चांद मियांं के रूप में सामने आई थी, जो कि दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित शिवाजी इंक्लेव इलाके का निवासी बताया जाता है। चांद मियांं ने अपने भाई और चाचा की हत्या का बदला लेने के लिए दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इस तरह कुख्यात बदमाश बने चांद मियां को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर लखनऊ के लखनऊ-बहराइच रोड पर जारवाल बस स्टैंड के पास से ट्रैप लगाकर गिरफ्तार किया है। वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से फरार चल रहा था।