मुंबई, लोकल ट्रेन में सफर के दौरान महिला यात्रियों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। पिछले तीन दिन में लोकल में सफर कर रही महिला यात्रियों पर अटैक के दो मामले सामने आए हैं। पहली घटना में जहां सफर कर रही दो लड़कियां लोकल पर हुए अटैक का शिकार हुई हैं, वहीं दूसरी घटना कल घटित हुई है। दूसरी घटना में महिला बाल-बाल बची है। उपनगरीय मार्ग पर हुई लगातार दो घटनाओं से जहां महिला यात्री सफर के दौरान सहमी हैं, वहीं रेलवे यात्रियों की सुरक्षा पर भी अब सवाल खड़े होने लगे हैं।
बता दें कि लोकल पर अटैक की पहली घटना ११ दिसंबर को घटी। ये घटना अंबरनाथ स्टेशन के करीब उस समय हुई जब १९ वर्षीय एक छात्रा टाइपिंग क्लास से अपने घर लौट रही थी। कर्जत लोकल में सफर के दौरान जैसे ही अंबरनाथ स्टेशन का इलाका आया, प्लेटफॉर्म नंबर एक की तरफ से किसी अज्ञात व्यक्ति ने लोकल पर भारी वस्तु फेंकी, जो सीधे मोटरमैन के पीछे वाले डिब्बे में सफर कर रही छात्रा श्रद्धा मंगेश उत्तेकर (१९) के माथे पर लगा। इस घटना में वो घायल हो गई,
उसे उपचार के लिए ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसे ८ टांके लगे हैं। ये घटना ११ दिसंबर को शाम करीब साढ़े ६ बजे घटी। इस घटना में एक अन्य महिला यात्री को भी चोट लगी है, जो श्रद्धा के बगल में ही ख़ड़ी होकर सफर कर रही थी। पीड़ित छात्रा रोजाना टाइपिंग क्लास के लिए अंबरनाथ से विट्ठलवाड़ी के बीच सफर करती है। पीड़ित छात्रा श्रद्धा उत्तेकर ने इस घटना की पुष्टि करते हुए ‘दोपहर का सामना’ को बताया कि मेरे बगल में सफर कर रही एक महिला के हाथ पर भी चोट आई है। महिला को उपचार के बाद छोड़ दिया गया लेकिन अधिक चोट लगने के कारण मेरे घरवालों को बुलाकर मुझे दूसरे अस्पताल ले जाया गया, जहां मुझे ८ टांके माथे पर लगे। वहीं दूसरी घटना कल उल्हासनगर स्टेशन के आस-पास घटी है। इस घटना में किसी अज्ञात व्यक्ति ने लोकल पर बोतल फेंक कर मारी, जिसमें महिला बाल-बाल बच गई। ये घटना सीएसएमटी लोकल में घटी। बदलापुर आर पी एफ ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की सूचना हमें मिली थी। महिला को हमने अटेंड किया। महिला को इस घटना में कोई हानि नहीं हुई है। दोनों घटनाओं की शिकायत कल्याण जी आर पी में दर्ज की गई है।





Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 0


