Home Maharashtra राहुल गांधी की तुलना पीएम मोदी से नहीं कर सकते – अजित...

राहुल गांधी की तुलना पीएम मोदी से नहीं कर सकते – अजित पवार

6
0

मुंबई: ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, “…देश के 65 फीसदी से ज्यादा लोग कहते हैं कि वे प्रधानमंत्री मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं. 2019 में सब नीतीश कुमार का नाम ले रहे थे लेकिन नीतीश कुमार अभी प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैं. अभी ऐसा तो कोई नाम नहीं है…आप राहुल गांधी की तुलना प्रधानमंत्री मोदी से नहीं कर सकते.”
‘इंडिया’ गठबंधन के पीएम उम्मीदवार को लेकर नरेंद्र मोदी का हमला
‘इंडिया’ गठबंधन के पीएम उम्मीदवार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कुछ दिन पहले इंडिया ब्लॉक पर निशाना साधा था और दावा किया था कि “इंडिया ब्लॉक ने एक ऐसा फॉर्मूला निकाला है जिसके तहत विपक्षी गठबंधन में शामिल पार्टियों को एक-एक साल के लिए प्रधानमंत्री का पद मिलेगा.”