Home Crime लड़की ने खुद लिखी अपने रेप की स्क्रिप्ट, अंधे प्रेमी जोड़े ने...

लड़की ने खुद लिखी अपने रेप की स्क्रिप्ट, अंधे प्रेमी जोड़े ने रची अजब कहानी

62
0

मुंबई, पुणे में रहने वाले एक अंधे प्रेमी जोड़े ने पुलिस को अपने साथ हुए दुष्कर्म की ऐसी घटना बताई की मुम्बई पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने इस मामले की तह तक जाकर जो खुलासा किया है वह बेहद चौकाने वाला है।
पुलिस के मुताबिक ब्लाइंड युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर गर्भपात कराने के लिए दुष्कर्म की स्क्रिप्ट लिखी थी।लेकिन पुलिस ने तत्परता के साथ कार्यवाही करते हुए प्रेमिका के आशिक तक पहुंच गई।इसके बाद युवती ने पुलिस को बताया कि उसने एबॉर्शन कराने के लिए उसने पुलिस स्टेशन में रेप की शिकायत दर्ज कराई थी।बोरीवली रेलवे पुलिस ने बताया कि इस महिला ने पुणे के पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था कि मालाड रेलवे स्टेशन पर उसके साथ दो लोगो ने मिलकर दुष्कर्म किया था।पुणे पुलिस ने मामला दर्ज कर बोरीवली रेलवे पुलिस को जांच के लिए भेज दिया।पुलिस ने जब जांच शुरू की तो हकीकत सामने आई।उसकी बलात्कार की घटना फर्जी साबित हुई।इस मामले में पुलिस ने मालाड रेलवे स्टेशन पर जहाँ बलात्कार की बात कही थी सीसीटीवी की जांच की गई और मुखबिरों को भी अलर्ट किया गया था।साथ ही युवती के मोबाइल का डेटा भी निकाला गया था।जिसमे एक वर्ष का काल और डेटा निकाला गया।और लोकेशन भी चेक किया गया।इस जांच में पुलिस को पता चला कि वह कभी मालाड आयी ही नही।इस तरह पुलिस ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया।महिला ने अपना गलती स्वीकार कर ली है।