Home Crime महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में गिरा सैटेलाइट का हिस्सा

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में गिरा सैटेलाइट का हिस्सा

17
0

मुंबई, महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले सैटेलाइट के कुछ हिस्से गिरे है, एक बड़ा रिंग है जिसे किसी सैटेलाइट का हिस्सा होने का अनुमान लगाया जा रहा है. दरअसल महाराष्ट्र के कुछ जिलों में कल एक रोशनी अंतरिक्ष से गुजरती हुई नजर आई। इस दृश्य को लोगों ने कैमरे में कैद किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रोशनी आग के गोले की तरह थी। विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तरी महाराष्ट्र के कुछ जिलों में आसमान में यह रोशनी देखी गई। चंद्रपुर, नागपुर, वाशिम, अकोला, जलगाँव, जालना और बुलडाना जिलों के नागरिकों ने इस खगोलीय घटना को देखा है।