पालघर : महाराष्ट्र के पालघर जिले की 17 वर्षीय लड़की के साथ दो लोगों ने शादी के बहाने अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हुई, उसके दो बच्चे भी हुए। लड़की के शिकायत पर दो दुष्कर्मियों समेत, पीडिता के मां-बाप, दो डॉक्टर समेत 16 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र में नवी मुंबई के एक 42 वर्षीय व्यवसायी से खुद के साथ दो करोड़ रुपये की ठगी होने की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया एक व्यक्ति ने उसको सरकारी अधिकारी बताकर उसके साथ धोखाधड़ी की है।
अचोले पुलिस स्टेशन में नालासोपारा इलाके की रहने वाली लड़की द्वारा दर्ज की। लड़की ने शिकायत की कि दो लोगों ने उसे शादी के वादे पर 2021 से फुसलाया अलग-अलग मौकों पर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। जब वह लड़की गर्भवती हो गई। इसके बाद दोनों में से एक दुष्कर्मी उसे अमरावती ले गया और उसकी पहचान छुपाकर उसकी डिलीवरी करवाई। उसके बाद वह बच्चे और उसे छोड़कर भाग गया।
उन्होंने बताया कि लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को दो दुष्कर्मियों, पीड़िता के माता-पिता और दो डॉक्टरों समेत 16 लोगों के खिलाफ विभिन्न आरोपों में मामला दर्ज किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की के मां-बाप, चाचा समेत आठ आरोपियों ने एक परिचित के माध्यम से दुष्कर्मियों में से एक से 4 लाख रुपये लिए थे। लड़की को एक व्यक्ति को बेच दिया था। मामले में दो महिला डॉक्टर भी हैं, साथ ही एक वकील भी आरोप में शामिल है। इन 16 आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 376 (2) (एन) (गंभीर यौन उत्पीड़न), 317 (12 साल से कम उम्र के बच्चे को माता-पिता या उसकी देखभाल करने वाले व्यक्ति द्वारा छोड़ देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। ), 363 (अपहरण), 372 (वेश्यावृत्ति के प्रयोजनों के लिए नाबालिग को बेचना) और 34 (सामान्य इरादा)। पुलिस ने कहा कि उन पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पास्को) अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।





Users Today : 4
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 390
Users Last 30 days : 867
Users This Month : 351
Users This Year : 9301
Total Users : 70508
Views Today : 4
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 543
Views Last 30 days : 1129
Views This Month : 488
Views This Year : 10525
Total views : 106548
Who's Online : 0


