Home Maharashtra विधान परिषद चुनाव में बचे 12 कैंडिडेट; 12 को होगा 11 सीटों...

विधान परिषद चुनाव में बचे 12 कैंडिडेट; 12 को होगा 11 सीटों का चुनाव

9
0

मुंबई: महाराष्ट्र विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 12 कैंडिडेट के बीच मुकाबला होगा। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच में दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए। इसके बाद अब मैदान में सिर्फ 12 कैंडिडेट रहे गए हैं। गुरुवार को नाम कैंडिडेट नाम वापस ले सकेंगे। जिन दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज हुए उनमें अजय सिंह मोती सिंह सेंगर और अरुण रोहिदास जगताप शामिल हैं। मैदान में बचे 12 उम्मीदवारों में सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति के नौ और विपक्षी महाविकास आघाडी के तीन कैंडिडेट हैं। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी मिलिंद नार्वेकर को मैदान में उतारा है।
कांग्रेस ने वर्तमान विधायक पी सातव को उम्मीदवार बनाया है, जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (NCP-एसपी) वर्तमान विधान परिषद सदस्य और पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी (पीडब्ल्यूपी) के नेता जयंत पाटिल को समर्थन दे रही है। ये तीनों पार्टियां महा विकास आघाडी गठबंधन की घटक हैं। सत्तारूढ़ बीजेपी ने पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे, अमित गोरखे, सदाभाऊ खोत, योगेश तिलेकर और परिणय फुके को टिकट दिया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने पूर्व सांसद कृपाल तुमाने और भावना गवली को मैदान में उतारा है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने राजेश विटेकर और शिवाजीराव गर्जे पर भरोसा जताया है।