Home Maharashtra मौसम विभाग का पूर्वानुमान; महाराष्ट्र में भारी बारिश हो सकती है

मौसम विभाग का पूर्वानुमान; महाराष्ट्र में भारी बारिश हो सकती है

12
0

मुंबई: महाराष्ट्र में मंगलवार 14 मई को भारी वर्षा हो सकती है. मौसम विभाग ने इसका पूर्वानुमान जताया है. 14 मई को भी महाराष्ट्र में भारी बारिश हो सकती है. मुंबई में सोमवार (13 मई) को तेज आंधी और बारिश लोगों के लिए आफत साबित हुई. घाटकोपर इलाके में एक बिलबोर्ड गिरने से चार लोगों को जान गंवानी पड़ी. इस हादसे की राज्य सरकार ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं.
सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
घटना के बाद सीएम एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिजनों के लिए पांच-पांच लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है. वहीं, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। एक बड़ा होर्डिंग गिरा है. कई लोगों को बाहर निकाला जा चुका है और कुछ लोगों की मृत्यु भी हुई है. अभी लोगों के फंसे होने की संभावना है. रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. इसकी जांच होगी और सरकार द्वारा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.”