मुंबई : कोरोना संक्रमण के चलते महाराष्ट्र में लॉकडाउन का बढ़ना लगभग तय है। इसे लेकर बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में अंतिम फैसला लिया जाएगा। इस बारे में स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने जानकारी दी। महाराष्ट्र में फिलहाल 15 मई तक लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू हैं। अगर लॉकडाउन बढ़ाया गया तो मई के आखिर तक यह लागू रह सकता है।
कोरोना के कहर पर काबू पाने के लिए देश के अधिकतर हिस्सों में लॉकडाउन जैसी कड़ी पाबंदियां लागू हैं। महाराष्ट्र में खासकर मुंबई और पुणे में कोरोना के मामलों में लॉकडाउन के चलते गिरावट देखने को मिली है, फिर भी देश में सबसे ज्यादा केस इसी राज्य से सामने आ रहे हैं।
महाराष्ट्र में सोमवार को 37,236 नए कोरोना मरीज मिले। इस दौरान 549 लोगों की मौत हो गई, इस दौरान रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या अधिक 61,607 रही। माना जा रहा है कि कोरोना पाबंदियों में ढील देकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कोई रिस्क नहीं लेना चाहेंगे।
नाम न बताने की शर्त पर महाराष्ट्र के एक मंत्री ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, ‘करीब 12 जिलों में कोरोना मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है लेकिन ये पूरे राज्य के मात्र एक तिहाई हैं, दो तिहाई राज्यों में या तो कोरोना मामले स्थिर हैं या फिर बढ़ रहे हैं। अगर लॉकडाउन खुला तो फिर से केस बढ़ने की आशंका है।’





Users Today : 9
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 125
Users Last 30 days : 722
Users This Month : 243
Users This Year : 11264
Total Users : 72471
Views Today : 9
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 146
Views Last 30 days : 873
Views This Month : 306
Views This Year : 12939
Total views : 108962
Who's Online : 0


