Home Crime पर्यटन स्थल पर महिला का सिर कटा शव मिला

पर्यटन स्थल पर महिला का सिर कटा शव मिला

106
0

मुंबई: मुंबई से सटे रायगढ़ जिले के मशहूर पर्यटन स्थल माथेरान में एक महिला का सिर कटा शव बरामद हुआ है. माथेरान के इंदिरा नगर परिसर में एक कमरे में यह शव मिला है. हैरानी की बात है कि महिला का सिर गायब है. महिला के शरीर पर कोई कपड़ा या कोई वस्तु नहीं मिली है जिससे महिला की पहचान हो पाए. पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी से जांच कर उस महिला के साथ एक पुरुष के आने की जानकारी इकट्ठा की है. शक है कि वही शख्स हत्या को अंजाम देकर सिर लेकर चला गया हो. पुलिस मामले की जांच कर रही है. रायगढ़ जिले के पुलिस अधिक्षक अशोक दुधे ने NDTV को बताया कि आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है.
माथेरान के साई सदन कॉटेज में हत्या को अंजाम देने के बाद वो अपनी पत्नी का सिर, कपड़े और सब सामान लेकर भाग गया था. यहां तक कि आरोपी ने मृतका के बाएं हाथ में बने टैटू को भी चाकू से घाव कर मिटा दिया था. पुलिस के मुताबिक ऐसा उसने शव की पहचान ना हो पाए इसलिए किया था. पुलिस के मुताबिक आरोपी को टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल देखकर उसे ये आइडिया मिला था. जिले के SP अशोक दुधे के मुताबिक 25 साल का आरोपी राम सुलोचन पाल ने खारघर के एक कॉलेज से BIT किया था और बेलापुर की एक कंपनी में काम करता था. दोनों की शादी मई महीने में हुई थी. बात-बात में पत्नी ने पति को अपने पुराने प्रेम पसंग की बात बता दी थी जिससे नाराज होकर उसने हत्या की प्लानिंग की और माथेरान घूमने के बहाने पत्नी को साथ लाया था.