मुंबई: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों का ऐलान जल्द होने की उम्मीद है। इन्हीं चुनावों के साथ मुंबई में बीएमसी के चुनाव भी होंगे। इससे पहले कांग्रेस ने मुंबई मेट्रो के स्टेशनों को कॉरपोरेट को बेचे जाने का विरोध किया है। कांग्रेस ने यह विरोध कोलाबा से सीप्झ मेट्रो के कई सारे स्टेशनों के नामकरण के बाद किया है। इस मामले को सबसे पहले मुंबई कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सचिन सावंत ने उठाया था। अब कांग्रेस सड़क पर उतर गई है। मंगलवार को पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाली मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद वर्षा गायकवाड़ ने किया। उन्होंने महायुति सरकार पर देवी-देवताओं और महापुरुषों के नामों का व्यवसायीकरण करने का आरोप लगाया। गायकवाड़ ने कहा कि मेट्रो स्टेशनों के नाम स्पॉन्सर कर पैसे कमाना सरकार, एमएमआरडीए और एमएमआर को शोभा देता नहीं।
सिद्धिविनायक पर कांग्रेस का प्रदर्शन
मंगलवार को सिद्धिविनायक मंदिर के पास मुंबई के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सिद्धिविनायक मंदिर स्टेशन, छत्रपति शिवाजी महाराज, आचार्य अत्रे, महालक्ष्मी, और कालबादेवी जैसे प्रतिष्ठित स्थानों को कॉर्पोरेट कंपनियों के साथ जोड़ना महापुरुषों और देवताओं का अपमान है। उन्होंने आगे कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को बैंक के नाम से जोड़ना और आचार्य अत्रे चौक को म्यूचुअल फंड कंपनी के नाम से जोड़ना महाराष्ट्र के गौरव का अपमान है।





Users Today : 12
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 128
Users Last 30 days : 725
Users This Month : 246
Users This Year : 11267
Total Users : 72474
Views Today : 12
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 149
Views Last 30 days : 876
Views This Month : 309
Views This Year : 12942
Total views : 108965
Who's Online : 0


