Home Crime २५ पुलिस अधिकारियों के निलंबन का प्रस्ताव

२५ पुलिस अधिकारियों के निलंबन का प्रस्ताव

71
0

मुंबई, परमबीर सिंह सहित २५ अधिकारियों को निलंबित करने का प्रस्ताव गृह विभाग ने पुलिस महासंचालक को वापस लौटा दिया है। इस प्रस्ताव में परमबीर सिंह को मदद करनेवाले चार पुलिस आयुक्त सहित सहायक पुलिस आयुक्त,वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक और एपीआई स्तर के अधिकारियों का समावेश है।
पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह सहित २५ अधिकारियों के खिलाफ अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में एफआईआर दर्ज की गई हैं। इन अधिकारियों पर परमबीर सिंह को मदद करने का आरोप है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस महासंचालक की तरफ से निलंबित करने का प्रस्ताव तैयार कर गृह विभाग को भेजा गया था। इस प्रस्ताव में अधिकारियों पर लगे आरोपों का पुख्ता सबूत न होने के कारण गृह विभाग द्वारा इस प्रस्ताव को वापस पुलिस महासंचालक के पास भेजा गया है। इसके साथ ही निलंबित करने के लिए इनसे जुड़े कागजातों की मांग की गई है। निर्देश दिया गया है कि इसकी सही जांच कर पुख्ता सबूत उपलब्ध कराए जाएं, जिसके बाद गृह विभाग द्वारा इस पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञात हो कि परमबीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद तीन पतों पर वारंट जारी किया गया है। इसके बावजूद वो हाजिर नहीं हुए ये जानकारी पुलिस ने बुधवार को चांदीवाल आयोग के समक्ष दी तो अब परमबीर कहां है?, सवाल पूछा जा रहा है। चांदीवाल आयोग ने परमबीर सिंह के खिलाफ वारंट जारी करने का निर्देश दिया था, जो पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में आयोग के समक्ष अनुपस्थित थे।