मुंबई, दशहरा और दीपावली जैसे त्योहारों पर लोग अपने परिचितों को उपहार देते है। ऐसे ही पुलिस अधिकारियों के परिचित भी उन्हें उपहार देते हैं। लोगों के द्वारा मिले गिफ्ट की वजह से किसी पुलिसकर्मी को गिरफ्त में न जाना पड़े, इसके लिए मुंबई पुलिस आयुक्त ने पहले ही सजग होने के लिए निर्देश दिया है। आयुक्त का मानना है कि कुछ अराजक तत्वों द्वारा पुलिस विभाग की छवि मलीन करने के लिए गलत कदम उठाए जा सकते हैं। गौरतलब है कि मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले पदभार संभालते ही पुलिस को दिन-ब-दिन चुस्त-दुरुस्त करने में जुटे हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुंबई पुलिस ने दीपावली-दशहरा त्योहार को केंद्रित कर पुलिस विभाग को सूचना दी है। इस दिवाली-दशहरा में किसी गिफ्ट को स्वीकार न करें, जिससे पुलिस विभाग के लोग एंटी करप्शन के जाल में फंस जाएं और मुंबई पुलिस की छवि खराब हो जाए। इस आदेश के बाद पुलिस विभाग के सभी लोग दीपावली-दशहरा में मिलनेवाले गिफ्ट से दूरी बना लिए हैं।





Users Today : 11
Users Yesterday : 9
Users Last 7 days : 118
Users Last 30 days : 616
Users This Month : 268
Users This Year : 11289
Total Users : 72496
Views Today : 12
Views Yesterday : 13
Views Last 7 days : 141
Views Last 30 days : 753
Views This Month : 337
Views This Year : 12970
Total views : 108993
Who's Online : 0


