मुंबई, मुंबई और महाराष्ट्र समेत पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचनेवाली शिवसेना का दशहरा सम्मेलन माटुंगा के षण्मुखानंद हॉल में कल होगा। पांच दशक पहले हिंदूहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे द्वारा शुरू की गई दशहरा रैली की परंपरा शिवसेनापक्षप्रमुख, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कुशल नेतृत्व में अखंड रूप से जारी है। दशहरा रैली को लेकर शिवसैनिकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। उद्धव ठाकरे कल क्या बोलेंगे? इसे लेकर राज्य की जनता में भी उत्सुकता है।
कोरोना संकट अभी खत्म नहीं हुआ है। इसलिए पिछले साल की तरह इस साल भी दशहरा सम्मेलन कुछ चुनिंदा नेताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी में होगा। इस सम्मेलन में उद्धव ठाकरे शिवसैनिकों, शिवसेनाप्रेमियों और महाराष्ट्र का मार्गदर्शन करेंगे। हर साल महाराष्ट्र समेत देशभर से शिवसैनिक और शिवसेनाप्रेमी दशहरा रैली में शामिल होने शिवतीर्थ में आते हैं।
अनुशासन के साथ गुलाल उड़ाते शिवसैनिकों का झुंड शिवतीर्थ पहुंचता है। कोरोना संकट ने सभी की सुरक्षा के लिए इस पर कुछ सीमाएं लगा दी हैं। लगातार दूसरे साल भी सम्मेलन बंद हॉल में होने जा रहा है लेकिन वही जोश और उत्साह आज भी शिवसैनिकों में है। इस वर्ष भी सम्मेलन का आयोजन कोरोना नियमों का पालन करते हुए ५० प्रतिशत शिवसैनिकों की उपस्थिति में होगा।
दशहरा सम्मेलन कल शाम छह बजे षण्मुखानंद हॉल में शुरू होगा। इसमें कोरोना नियमों का सख्ती से पालन होगा। हॉल में केवल ५० प्रतिशत उपस्थिति होगी। शिवसेना के नेता, उपनेता, सांसद, विधायक और संपर्क अधिकारी जैसे चुनिंदा पदाधिकारी हॉल में मौजूद रहेंगे। विशेष रूप से मुंबई और ठाणे के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। बाकी सभी लोग घर पर उद्धव ठाकरे का भाषण लाइव देख सकेंगे। भाषण का सीधा प्रसारण समाचार चैनलों और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया पर किया जाएगा। ये जानकारी शिवसेना सचिव अनिल देसाई ने दी है।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 8
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 162
Views This Year : 3477
Total views : 99500
Who's Online : 0


