भायंदर, भायंदर पुलिस ने महिलाओं, विशेषकर छात्राओं, बच्चियों की सुरक्षा की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया है। महिला या लड़कियों से कोई छेड़छाड़ करे तो ‘पुलिस काका’ को फोन करें’ इस संदेश के फलक, होर्डिंग्स भायंदर-पश्चिम के सभी प्रमुख स्थलों पर लगाए गए हैं। भायंदर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मुगुटराव पाटील ने अपने थाना सीमांतर्गत क्षेत्र के सभी महत्वपूर्ण स्थलों स्कूल, सबवे (भायंदर पूर्व-पश्चिम को जोड़नेवाले भूमिगत मार्ग), चौराहे, मंदिर, रेलवे स्टेशन आदि कई परिसरों में महिलाओं की सुरक्षा संबंधी जनजागरूकता का संदेश फलक लगवाया है। इस फलक द्वारा यह संदेश दिया गया है कि किसी भी प्रकार की कहीं भी महिलाओं या बच्चियों के साथ छेड़छाड़ जैसा आपराधिक कृत्य होने पर ११२ नंबर पर संपर्क करें। इस नंबर पर उपस्थित ‘पुलिस काका’ उनकी मदद करेंगे। साथ ही इस संदेश फलक पर भायंदर पुलिस स्टेशन का लैंडलाइन नंबर, एक मोबाइल नंबर तथा टोल फ्री नंबर स्पष्ट लिखा गया है।
पुलिस द्वारा उठाए गए इस कदम की आम नागरिकों में काफी सराहना की जा रही है। भायंदर-पश्चिम की रहनेवाली नीलम तेली ने कहा कि पुलिस द्वारा उठाया गया यह कदम हम महिलाओं को हिम्मत देता है, अब महिलाएं व बच्चियां भयमुक्त होकर शहर में प्रवास कर सकेंगी। बता दें कि इससे पूर्व भी महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से तत्कालीन विभागीय पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा ‘भरोसा सेल’ शुरू किया गया था, जिसके तहत पुलिस टीम की एक जीप महिलाओं की सुरक्षा के लिए सदैव गश्त पर रहती थी।





Users Today : 0
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 72
Users Last 30 days : 285
Users This Month : 42
Users This Year : 2824
Total Users : 64031
Views Today :
Views Yesterday : 7
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 384
Views This Month : 49
Views This Year : 3364
Total views : 99387
Who's Online : 0


