ठाणे, अम्लीय पदार्थों की तस्करी करनेवाले तस्कर जहां डाल-डाल हैं, वहीं पुलिस भी पात-पात नजर आ रही है। पिछले दो वर्षों में ठाणे पुलिस ने केवल ठाणे पुलिस आयुक्तालय अंतर्गत कार्रवाई कर कुल १,०८६ किलोग्राम गांजा जप्त किया है, जिसकी कुल कीमत २ करोड़ रुपए के आस-पास बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार ठाणे, मुंबई और नई मुंबई के नशेड़ियों को गांजा बेहद पसंद है क्योंकि गांजा सस्ता और आसानी से पाया जानेवाला अम्लीय पदार्थ है इसलिए ठाणे में गांजे की अधिक डिमांड है।
बता दें कि गांजे की फसल देश के कुछ हिस्सों में उगाई जाती है। महाराष्ट्र राज्य में गांजे की बिक्री और खपत प्रतिबंधित है। पिछले कुछ वर्षों में राज्य में नशा करनेवालों द्वारा तस्करों से मारिजुआना की भारी मांग रही है। ठाणे से बदलापुर और भिवंडी तक, ठाणे पुलिस आपराधिक जांच शाखा और संबंधित पुलिसकर्मियों ने १ जनवरी, २०२० से ३० सितंबर तक १,०८६ किलोग्राम ६५२ ग्राम गांजा जब्त किया है। इस गांजे की कुल कीमत २ करोड़ २० लाख १९ हजार ५२६ रुपए है। युवाओं में मारिजुआना का उपयोग करने की अधिक संभावना है। पुलिस ने ४५ मामले दर्ज कर ६५ तस्करों और गांजे का सेवन करनेवालों को गिरफ्तार किया है, साथ ही १३० से अधिक लोगों को गांजे के सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
एंटी नारकोटिक्स के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय पोवार ने बताया कि राज्य में गांजे पर प्रतिबंध है लेकिन देश के कुछ राज्यों में गांजे की खेती की जाती है। ठाणे में गांजा उड़ीसा, तेलंगाना और विशाखापट्टनम से आता है। उन्होंने यह भी कहा कि गांजा की खपत अधिक है क्योंकि गांजा सस्ता और आसानी से मिल जाता है।





Users Today : 17
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 361
Users Last 30 days : 923
Users This Month : 289
Users This Year : 9239
Total Users : 70446
Views Today : 27
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 495
Views Last 30 days : 1189
Views This Month : 401
Views This Year : 10438
Total views : 106461
Who's Online : 0


